फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा के संगठन में फेरबदल का खाका तैयार हुआ, नई टीम के साथ नजर आएंगे धनखड़

Sat, 01 Aug 2020 12:04 PM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़

सार

  • पहले जिलाध्यक्षों की सूची जारी होगी, फिर प्रदेश कार्यकारिणी की
  • सूबे में नई टीम के साथ नजर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़
विज्ञापन
ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही संगठन में फेरबदल की तैयारी हो गई है। आलाकमान की सहमति पर शीघ्र ही नए प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई टीम के साथ नजर आएंगे। इस कड़ी में अगस्त में जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, संगठन के संविधान में इस तरह का प्रावधान है कि 25 प्रतिशत नए लोगों को जोड़ा जाए। जिसके तहत नए चेहरों को संगठन में जगह मिलना तय हो गया है। साथ ही जो लोग अपेक्षा का शिकार हुए हैं। उन्हें भी संगठन में आगे लाने के लिए कहा गया है। संगठन के तय प्रारूप के तहत ही यह नियुक्तियां की जाएंगी।

सूत्रों के मुताबिक संगठन में खाका बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस कड़ी में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी बड़े नेताओं से मुलाकात का काम भी पूरा कर लिया है। केंद्रीय नेताओं के अलावा हरियाणा से चुने गए भाजपा सांसदों के साथ भी प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकातों का सिलसिला जारी है। प्रदेश में सभी स्तरों पर फीडबैक के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धनखड़ का लंबा अनुभव

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को भाजपा की पिछली सरकार में मंत्री पद का अनुभव भी मिल चुका है। वे स्वतंत्र रूप से किसान मोर्चा और राज्यों के प्रभारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। लिहाजा आलाकमान को उनसे यह उम्मीद है कि वे हरियाणा में संगठन को एक नई दिशा देने का काम करेंगे।

बरौदा उपचुनाव में दिखेगी झलक
बरौदा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर जीत चाह रही है। पूर्व सीएम हुड्डा का प्रभाव क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा यहां कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। लिहाजा बरौदा चुनाव से पहले संगठन के लोगों को सक्रिय कर उन्हें मैदान में उतारने की रणनीति भी तैयार हो रही है। नई कार्यकारिणी के शीघ्र गठन का एक मकसद ये भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें