ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शनिवार को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 36वीं बरसी पर खालिस्तान की मांग का समर्थन किया। उन्होंने आपरेशन में मारे गए ‘शहीदों’ का महिमामंडन करते हुए कहा कि अगर भारत सरकार सिखों को खालिस्तान देती है तो सिख उसे स्वीकार करेंगे। दुनिया में कौन सा ऐसा सिख है जो खालिस्तान की इच्छा नहीं रखता।