फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे लोगों की लापरवाही ही लाएगी तीसरी लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में भले ही कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चाल धीमी पड़ गई है लेकिन अभी भी प्रतिदिन संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। उधर, सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में लोगों के चेहरे से मास्क उतर गए हैं। सामाजिक दूरी का पाठ तो लोग पूरी तरह भूल चुके हैं। ऐसे लोगों की लापरवाही ही शहर में तीसरी लहर लेकर आएगी।
विज्ञापन

आईएमए ने तीसरी लहर के जल्द आने का अलर्ट भी जारी कर दिया है। लोगों की लापरवाही व प्रशासनिक अधिकारियों की कम गंभीरता तीसरे लहर को जल्द आने का निमंत्रण दे रही है। सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में सुबह व शाम अत्यधिक भीड़ उमड़ती है। सब्जी मंडी में महिलाओं, बुजुर्ग से लेकर हर आयु वर्ग के लोग खरीदारी करने आते हैं। सब्जी व फल की खरीदारी करते समय सामाजिक दूरी का पालन तो महामारी की त्रासदी में भी नहीं दिखा। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो टीका लगवा लेने के बाद अतिविश्वासी हो गए हैं कि अब वे कोरोना संक्रमण की चपेट में कभी नहीं आ सकते हैं। लॉकडाउन की अवधि समाप्त होते ही सभी पर्यटन स्थल खुल गए हैं। लोगों ने जरूरी नियमों को ताक पर रखकर बेखौफ पर्यटन- स्थलों पर जाना शुरू कर दिया है। सुखना लेक पर शनिवार और रविवार को जुटने वाली भारी भीड़ इसका उदाहरण है।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर की भीषण त्रासदी झेल लेने के बाद प्रशासन को भी तीसरी लहर से बचाव के लिए सतर्क रहना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी और सतर्कता बरतना अब भी जरूरी है, क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। यह समय तीसरी लहर की बड़ी तबाही आने से पहले की शांति है। बचाव के नियमों का पालन करना अब भी उतना ही जरूरी है, जितना दो-तीन महीने पहले था।
विज्ञापन

दूसरी लहर में क्या-क्या झेला, लोगों को भूलना नहीं चाहिए
शहर में अभी कोरोना के सक्रिय मरीज कम है। अगर लोग मास्क लगाते रहें, वैक्सीन लगवाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तो हालात बेकाबू होने से पहले ही संभल सकते हैं। शहरवासियों को भूलना नहीं चाहिए कि दूसरी लहर में लोगों ने क्या-क्या झेला है। स्थित यह थी कि मरीजों को अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल पाए थे। अस्पताल व बाजार में आवश्यक दवाओं और आक्सीजन की कमी हो गई थी। आक्सीजन सिलिंडर तक नहीं मिल पा रहे थे। अब विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। इसलिए शहर के नागरिकों को समझदारी दिखानी चाहिए और कोरोना के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें