फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होली पर पीयू में कल गेट-2 और एलुमनी गेट ही खुले रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने होली के मद्देनजर चार मार्च को कैंपस की एंट्री-एग्जिट व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक केवल सेक्टर-15 की ओर बने गेट नंबर-2 और साउथ कैंपस के एलुमनी गेट से ही आवागमन की अनुमति होगी। गेट नंबर-1 और गेट नंबर-3, सेक्टर-24 की ओर यूआईईटी गेट और सेक्टर-38 की ओर साउथ कैंपस डेंटल कॉलेज गेट बंद रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों और कर्मचारियों को पहचान पत्र साथ रखने की सलाह दी गई है। छात्रावासों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। छात्राओं को बाहर जाने की अनुमति रहेगी लेकिन इस दौरान लड़कों का गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा स्टूडेंट सेंटर की सभी दुकानें और विभागीय कैंटीनें 4 मार्च को बंद रहेंगी। प्रशासन ने त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें