फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : शादी हो या अंतिम संस्कार सिर्फ 20 लोग मौजूद रहेंगे, रात में निकले तो कार-बाइक होगी जब्त

Fri, 16 Apr 2021 08:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर स्पेशल नाके लगाएं और वहां कोरोना गाइडलाइन के नियम तोड़ने वाले लोगों के चालान करें। वहीं मैरिज पैलेसों पर भी नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में मौत का आंकड़ा भी बढने लगा है। अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। मोहाली जिला प्रशासन ने अब बेहद सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए। प्रशासन ने तय किया है कि जिले में होने वाली शादियों में और संस्कार में केवल बीस लोग ही शामिल हो पाएंगे। कंटेनमेंट जोन में विशेष नाके लगाकर बेवजह घूमने वाले लोगों को वापस भेजा जा रहा है और यहां आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर स्पेशल नाके लगाएं और वहां कोरोना गाइडलाइन के नियम तोड़ने वाले लोगों के चालान करें। वहीं मैरिज पैलेसों पर भी नजर रखने को कहा है।

यह भी पढ़ें- 100 रुपये ने बदली किस्मत : पंजाब में रातों-रात करोड़पति बने दिहाड़ीदार और ठेकेदार, अब खुशी का ठिकाना नहीं
विज्ञापन


डीसी ने यह आदेश भी दिया कि अगर मैरिज पैलेस में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन होता है तो मैरिज पैलेस मालिक पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, नाइट कर्फ्यू के दौरान सड़क पर कार और अन्य वाहन मिले तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।  यहां तक कि अगर शराब ठेके नौ बजे के बाद खुले दिखे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए और गश्त कर शराब ठेकों को बंद करवाया जाए। इसके अलावा जो मरीज होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं, उन पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


10 रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई
प्रशासन ने जिलेभर में सब डिवीजन स्तर 10 रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई हैं। जो कि कोविड संबंधी आने वाली कॉल्स को सुनेंगी और लोगों को जानकारी देकर उनकी मदद करेंगी। इसके अलावा मरीजों को कोविड किट मुहैया करवाने के लिए टीमें उचित तरीके से काम करेंगी। जहां तक जिले के अस्पतालों में एल-2, एल-3 में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और कोविड मरीजों की देखभाल के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं, निजी अस्पतालों को कहा गया है कि लोगों से अधिक पैसे न वसूलें। 

यह भी पढ़ें- परिवार का आरोप : कोरोना पॉजिटिव युवक की हुई मौत, अंतिम संस्कार के बाद राख में मिली कैंची

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें