फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री-प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लिए शुरू हुई ‘तत्काल स्कीम’, अब लें ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट

Thu, 26 Apr 2018 11:28 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रजिस्ट्री, प्रॉपर्टी ट्रांसफर, लीज डीड और सेल डीड जैसी सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को अब सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सब- रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री और प्रापर्टी ट्रांसफर कराने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू कर दिया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से लोगों को अपने दस्तावेज जांच कराने और फीस जमा कराने के लिए बार-बार सब रजिस्ट्रार आफिस आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम के जरिए लोग सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में आकर रजिस्ट्री, सेल डीड जैसी 31 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए लोगों को सबसे पहले सेक्टर-17 स्थित सब रजिस्ट्रार ऑफिस आकर संबंधित सेवा के लिए चयन कर अपने सभी दस्तावेज वेरिफाई कराने के साथ ही उसे ऑनलाइन अपलोड कराने होंगे। इसके बाद सब-रजिस्ट्रार ऑफिस की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी को अप्वाइंटमेंट दी जाएगी। बताए गए दिन, तारीख व समय पर आकर लाभार्थी सब-रजिस्ट्रार के समक्ष पेश होकर अपना काम करा सकेंगे।

लॉन्च होगा पोर्टल
ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए लोगों को सेक्टर-17 स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में आना होगा। यहां सुबह 9 से 11 और दोपहर में 2 से 3 बजे के बीच सेवाओं का लाभ लेने के लिए अप्वाइंटमेंट ली जा सकती है। जल्द ही ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। ताकि लोग घर बैठे ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर रजिस्ट्री, प्रापर्टी ट्रांसफर के लिए सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से टाइम ले सकेें ।
विज्ञापन


सब-रजिस्ट्रार आफिस में जल्द शुरू होगी ‘तत्काल स्कीम’
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में ‘तत्काल स्कीम’ लॉन्च की जाएगी। इस स्कीम के तहत निर्धारित समय सीमा में लोग अपने काम करा सकेंगे। तत्काल स्कीम के तहत लोगों से फीस वसूल की जाएगी।

इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट नहीं
सब-रजिस्ट्रार में तीन सेवाएं ऐसे भी हैं, जिनके लिए फिलहाल ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू नहीं किया गया है। इनमें विल, जीपीए और पावर आफ अटार्नी शामिल है। इन तीनों सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को रजिस्ट्रार ऑफिस में ही अपना काम कराना होगा।

अप्वाइंटमेंट लेकर इन सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ
रजिस्ट्री, प्रापर्टी ट्रांसफर, ट्रांसफर डीड, लीज डीड, सेल डीड, गिफ्ट डीड, ट्रस्ट डीड, मॉर्टगेज डीड, एडॉप्शन डीड, पार्टनरशिप डीड, कंवेंस डीड, सेटलमेंट डीड, बॉन्ड, ट्रांसफर ऑफ लीज राइट और एग्रीमेंट।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें