अब आप अपने घर पर ही पानी के बिल का भुगतान कर सकेंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आम लोगों की सुविधा के लिए यह कदम उठाने जा रहा है।
इसके तहत न सिर्फ पानी का बिल ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा बल्कि ई पेमेंट की सुविधा भी होगी। हुडा के वाटर वर्क्स विंग द्वारा इसके लिए टेंडर किया जा चुका है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इस्टेट कार्यालय के अधिकारी कमलेश कुमार भादू ने बताया कि पानी के बिलों को जमा करने की समस्या की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है।
इससे आम लोगों को पानी का बिल जमा करने के लिए बैंक में नहीं जाना होगा। इसके साथ ही आनलाइन बिल पेंमेंट की सुविधा भी होगी। जिसका लाभ भी रेजीडेंट्स उठा सकते हैं।