फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI में लोगों को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा

Sun, 29 Mar 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी-भरकम भीड़ के कारण यदि आप अब तक पीजीआई की ओपीडी में किसी डाक्टर को दिखाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएं हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है।
विज्ञापन


पीजीआई जल्द ही स्किन, प्रसूति विभाग, स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक, ड्रग्स डी-एडिक्शन एंड ट्रेनिंग सेंटर और ओरल हेल्थ साइंस (डेंटल) की ओपीडी के डाक्टरों को दिखाने के लिए ऑनलाइन प्री रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर रहा है।

इस सुविधा का सिर्फ वही मरीज फायदा उठा सकेंगे, जो पहली बार डाक्टर को दिखाने जा रहे हैं। जिनका पहले से ही इलाल चल रहा है, उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ओपीडी ब्लाक के रजिस्ट्रेशन काउंटर में जाना पड़ेगा। इसी महीने की शुरुआत में पीजीआई के एडवांस आई सेंटर ने मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


काउंटर पर दिखाना होगा नंबर
जिस दिन मरीज को दिखाने जाना हो, उस दिन प्री-रजिस्ट्रेशन नंबर को ओपीडी के सेपरेट रजिस्ट्रेशन काउंटर में दिखाना होगा। ये काउंटर सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक रहेगा।

इस काउंटर पर नंबर दिखाते ही मरीज को यूनिक और परमानेंट सीआरएनओ नंबर मिल जाएगा। इस नंबर को दिखाकर आप ओपीडी में अपना इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार कराना होगा रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों को पीजीआई की वेबसाइट (http://pgimer.edu.in) पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाते ही स्क्रीन पर पेशेंट केयर का एक विकल्प दिखाई देगा।

इसके नीचे ऑनलाइन प्री रजिस्ट्रेशन का एक आप्शन होगा। इसमें क्लिक करते ही कुछ दिशा-निर्देश आएंगे और उसके नीचे प्रोसीड फार रजिस्ट्रेशन लिखा होगा।

उस पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फार्म आ जाएगा। फार्म में मरीज से संबंधित कुछ जानकारियां पूछी गई हैं। फार्म में सात डिपार्टमेंट के आप्शन आएंगे। इनमें जिस भी डिपार्टमेंट में आप दिखाना चाहते हैं तो उस पर क्लिक कर दीजिए।

उसके बाद आपको अगले सात दिन की तारीख दी जाएगी, उसमें मन मुताबिक तारीख भर दें। फार्म में मोबाइल नंबर और अपना ई-मेल आईडी भी डालें। फार्म भरते ही आपके मोबाइल पर प्री-रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा।

तय समय पर नहीं पहुंचे तो रद्द होगा कार्ड
तय तारीख पर यदि मरीज नहीं आता है तो उसका कार्ड रद्द हो जाएगा। उसे फिर से नया रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिस दिन आपको जाना है, उस दिन सुबह छह बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें