फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पेंशन लोक अदालत लगी, 180 केसों की हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। काफी समय से लंबित पड़े पेंशन के मामले निपटाने के लिए ऑनलाइन पेंशन लोक अदालत लगाई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगी इस पेंशन लोक अदालत में करीब 180 केसों की सुनवाई हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों के पूर्व कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस लोक अदालत से जुड़े।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान करीब 28 मामले ऐसे थे, जो विभिन्न कारणों से एजी ऑफिस में लंबित पड़े हैं। इस पर जब एजी ऑफिस के प्रतिनिधि से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि कोरोना की वजह से केस निपटाने में देरी हुई है। इनके केस जल्द निपटाने के लिए एक विशेष कर्मचारी की नियुक्ति की गई है, जो अगले दो महीने में ये सभी केस निपटा देंगे। इसके अलावा इस पेंशन लोक अदालत में दो केस ऐसे भी आएं, जो बहुत पेचीदा थे। यह केस प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग से संबंधित थे, जिन्हें प्राथमिकता के तौर पर पूरा करने के लिए एजी ऑफिस को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें