फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी, पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के स्टूडेंट्स की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूजीसी के आदेश के बाद पंजाब विश्वविद्यालय के छह विभागों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। दो हजार से अधिक विद्यार्थी घर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही स्टूडेंट्स का फीडबैक भी अच्छा आ रहा है। स्टूडेंट्स इस प्रक्रिया से संतुष्ट हैं। जहां कोई बात समझ नहीं आती है तो वह शिक्षक से फोन, ईमेल के जरिये जानकारी ले रहे हैं। प्रक्रिया कुछ जटिल है, लेकिन पीयू का प्रयास कारगर हो रहा है।
विज्ञापन

मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से स्वयं पोर्टल से लेकर कई प्लेटफार्म पर ऑनलाइन कोर्सेज करवाए जा रहे हैं। पीयू के भी कई शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाते हैं। इसमें देशभर के हजारों स्टूडेंट्स शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसी तरह का प्लेटफार्म पीयू को भी अपना अलग से बनाना चाहिए था ताकि विपरीत परिस्थितियों में काम किया जा सके, लेकिन इस पर काम नहीं हो सका। इसी बीच लॉकडाउन हो गया और स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो गई।
लॉकडाउन लंबा चलने के चलते यूूजीसी ने आदेश जारी कर दिए कि स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पढ़ाने के तरीके ढूंढें और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई शुरू कर दें। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पीयू के माइक्रोबायोलॉजी व सेंटर फॉर पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इन विभागों के शिक्षकों ने पीपीटी, स्काई पी, व्हाट्सअप वीडियो, गूगल क्लास रूम, ई लर्निंग आदि का सहारा लिया है। यह प्लेटफार्म स्टूडेंट्स को पसंद भी आ रहे हैं और वह तेजी से ऑनलाइन कक्षाओं में रुचि भी ले रहे हैं। इससे पूर्व यूआईईटी विभाग ने भी ऑनलाइन कक्षा संचालन पर काम पूरा कर लिया है। इस विभाग में भी दो हजार स्टूडेंट्स शिक्षा लेते हैं। पंजाबी विभाग ने भी इसका खाका तैयार कर लिया है। अन्य विभाग भी इस माह के आखिरी तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

कोर्स पूरा हुआ तो समय पर हो सकते हैं एग्जाम
यदि पीयू की ऑनलाइन कक्षाएं पूरी तरह संचालित हो जाती हैं और शिक्षण कार्य प्रभावी रहता है तो परीक्षाएं समय पर करवाई जा सकती हैं। मई व जून माह में पीयू हर साल परीक्षाएं आयोजित करता है। इस बार भी इन माह में परीक्षाएं हो सकती हैं। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक विभाग भी अपनी तैयारियों में जुटा है। साथ ही रिजल्ट भी सभी कक्षाओं का इस विभाग ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें