फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 ग्राम हेरोइन समेत पकड़े दोषी को एक साल सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार दोषी नीरज शाह को जिला अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। दोषी को पहले भी अन्य एनडीपीएस मामले में दस साल की सजा सुनाई जा चुकी है। दोषी को रोपड़ जेल से चंडीगढ़ लाकर पेश किया गया। मामला 2014 का है। जब सेक्टर-34 थाना पुलिस ने दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस चोरी की वारदातों को देखते हुए सेक्टर-44 के पास गश्त कर रही थी। जैसे ही वह सेक्टर 44/45 लाइट प्वांइट पर पहुंचे तो इस दौरान पुलिस ने सामने से एक व्यक्ति को आते देखा। वह पुलिस को देखकर घबराकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछने पर वह कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें