फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑटो में निकाह करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट में फर्जी दस्तावेज देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑटो में निकाह कर सुरक्षा के लिए दंपती के हाईकोर्ट पहुंचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अदालत के समक्ष निकाह का फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने गांव टिब्बी (पंचकूला) निवासी शकील अहमद को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता हरमन दीप सिंह निवासी राजेंद्र गढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब की शिकायत) पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3 (5) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीते जुलाई माह में एक दंपती निकाह कर हाईकोर्ट पहुंचा था। दंपती ने अपनी याचिका में बताया था कि मुस्लिम रीति रिवाज से नयागांव (मोहाली) की एक मस्जिद में उनका निकाह हुआ है। लड़की के परिजनों से दंपती की जान को खतरा है और ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था।
जवाब में पंजाब सरकार ने बताया कि नयागांव पुलिस ने दंपती को सुरक्षा देने के उद्देश्य से उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन दिए गए पते पर वे मौजूद नहीं थे। काजी के जारी निकाहनामे को देखने के बाद हाईकोर्ट ने पाया कि निकाह की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि निकाह किसी मस्जिद में नहीं हुआ था, गवाहों में से कोई भी तस्वीरों में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद अदालत में याची के वकील ने स्वीकार किया कि निकाह ऑटो में हुआ था। ऐसे में हाईकोर्ट ने फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया था कि वह इस बात की विस्तृत जांच करें कि क्या इस तरह की फर्जी शादी की आड़ में धर्म परिवर्तन का कोई रैकेट तो नहीं चल रहा। फिलहाल यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
उधर, ऑटो में निकाह और फर्जी दस्तावेज की बात सामने आने पर हरमन दीप सिंह ने सेक्टर-11 थाने में शकील अहमद के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि शकील अहमद ने शादी के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं और दस्तावेजों में हेरफेर किया ताकि यह साबित हो सके कि शादी वैध है। इस आरोप के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने शकील अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें