जलालाबाद। जलालाबाद के पास गांव फलियांवाला में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फलियांवाला से स्वाहवाला रोड पर तीन लोग एक कार में सवार थे, तभी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पिलर को तोड़ते हुए खेत के नाले में गिर गई और फिर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार का एयरबैग खुलने के बावजूद राजकुमार (तूतावाला, अबोहर) की मौत हो गई। वहीं, कार के कंडक्टर साइड पर बैठे गुरप्रीत सिंह की टांग टूट गई और संदीप कुमार भी घायल हो गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद