शोघी बैरियर्स पर वाहनों को एंट्री
उधर, शिमला में शोघी पुलिस बैरियर पर भी वाहनों की एंट्री में इजाफा हुआ है। 24 से 29 दिसंबर के बीच, शिमला के शोघी पुलिस बैरियर पर 74,039 वाहनों की आवाजाही हुई, जिनमें से 36,542 वाहन अन्य राज्यों के थे। निगरानी और समन्वय में वृद्धि से यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो रही है। यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा कि दो दिन में 40 हजार के करीब वाहन शिमला और आसपास के इलाकों में दाखिल हुए हैं। शिमला शहर को पांच-सेक्टर में शहर को बांटा गया है और अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। देर रात तक ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि शिमला और मनाली में 90 फीसदी के करीब होटल बुक हो गए हैं।
मोरनी में होटल्स और गेस्ट हाउस तैयार
नए साल का स्वागत करने के लिए मोरनी तैयार है। इलाके के होटलों में जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। होटल संचालकों ने खास इंतजाम करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को लाइटों से सजा दिया है। स्नैक्स पार्टी और डीजे नाइट जैसे कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सरकारी होटलों सहित अधिकांश निजी होटलों में पहले ही बुकिंग फुल हो चुकी है। वहीं, अन्य गेस्ट हाउस भी सैलानियों की आवभगत के लिए तैयार हैं।
होटलों में जश्न का माहौल
होटल संचालकों ने बताया कि इस बार पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। खासतौर पर स्नैक्स पार्टी और डीजे नाइट नए साल के स्वागत को और खास बनाएंगे। सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वे नए साल का जश्न यादगार बना सकें। वहीं किसी प्रकार का हुडदंग रोकने को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मोरनी में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। 31 दिसंबर की रात को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह नाके लगाए जाएंगे, और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ढंग से नए साल का जश्न मनाएं।
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत से हजारों की संख्या में पहुंचते है सैलान
आपको बता दें कि मोरनी में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत से हजारों की संख्या में सैलानी परिवार के साथ पहुंचते है। 30 दिसंबर से ही ठंडे और खुशनुमा मौसम में नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लाइटों की सजावट, डीजे पार्टी, और आकर्षक कार्यक्रमों ने यहां का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना दिया है। मोरनी के होटल और गेस्ट हाउस संचालक इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि इस बार का नया साल पर्यटकों के लिए यादगार बनेगा। प्रशासन की सतर्कता और व्यवस्थाओं ने सैलानियों के लिए माहौल को और सुरक्षित बना दिया है।