चंडीगढ़। कोरोना से रविवार को सेक्टर 61 निवासी 54 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई जबकि 16 लोग संक्रमित मिले। यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 503 लोगों के नमूने लिए थे, उनमें से 16 लोग संक्रमित मिले हैं। सेक्टर आठ में दो, सेक्टर 35 में तीन, सेक्टर 44 में दो, सेक्टर 20, 27 व 30 में कोरोना का एक-एक केस मिला है। कोरोना मरीजों की संख्या रविवार को काफी कम आई है। यही आंकड़ा आगे भी रहा तो स्वास्थ्य विभाग को भी राहत मिलेगी। कोरोना से अब तक 320 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 19881 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। मालूम हो कि 20 दिसंबर को 530 लोगों की कोरोना जांच में से 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।