खरड़। क्रिश्चियन स्कूल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साजेव खान वासी गांव मझगवा बिसारतगंज जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सिटी खरड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
एसआई चरणजीत कौर ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त और चेकिंग के संबंध में शाम साढ़े चार बजे खरड़ रोड क्रिश्चियन स्कूल के पास थे। इसके बाद मोहाली की तरफ से आया एक व्यक्ति नाके से बचकर जाने लगा तभी कर्मचारियों की मदद से उसे रोका गया। चेकिंग करते समय उसके पास बैग में एक लिफाफे के अंदर रखी एक किलो अफीम बरामद हुई। वहीं, पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करेगी कि वह एक किलो अफीम कहां से लेकर आया था।