चंडीगढ़। कोरोना से रविवार को जहां सेक्टर-29 निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं 66 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 41 पुरुष हैं जबकि 25 महिलाएं। वहीं दूसरी ओर ठीक होने पर 114 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। नए संक्रमितों में मनीमाजरा के पांच, रामदरबार के दो, सेक्टर-63 के छह, सेक्टर-47 के पांच, सेक्टर-27 के चार और सेक्टर-21 के पांच मरीज शामिल हैं। बता दें कि कोरोना से अब तक शहर में 301 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 18638 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।