चंडीगढ़। कोरोना से फैदां गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 43 नए लोग संक्रमित मिले। यह संक्रमित सेक्टर आठ, नौ, 25, 28, 38, 41, 45, 51 के अलावा मलोया, मौलीजागरां, पीजीआई कैंपस, खुड्डा लाहौरा, मनीमाजरा आदि जगहों के हैं। वहीं, बुधवार को ठीक होने पर 63 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। मालूम हो कि कोरोना से अब तक 807 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित 61520 मिले हैं।