फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 78 मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार कोरोना से जहां एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 78 नए मरीज मिले। मृतक की पहचान सेक्टर-18 निवासी 66 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई है। इलाज के दौरान उन्होंने मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही किडनी, हृदय रोग व हाइपरटेंशन की मरीज थीं। इसके साथ ही शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या 19423 हो गई है। इनमें से 18754 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि अब तक 315 मरीजों की मौत हुई है। शहर में अभी कोरोना के 354 सक्रिय मरीज हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 1216 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 78 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 110 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। पॉजिटिव मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 39 और महिलाओं की संख्या 39 यानी बराबर रही। वहीं होम आइसोलेशन में रखे गए 68 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें