फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से एक की मौत, 69 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना के 69 नए मरीज मिले जबकि एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। मृतक सेक्टर-21 निवासी 75 वर्षीय वृद्ध थे, जिनकी मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह, किडनी और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। नए संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 39 और महिलाओं की संख्या 30 रही। सेक्टर-20 और मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 8 -8 मरीज मिले। वहीं दूसरी तरफ, एकांतवास में रखे गए 19 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें