फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 43 मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के 43 नए मरीज मिले, वहीं एक मरीज के मौत की पुष्टि की गई। मृतक की पहचान सेक्टर-49 निवासी 45 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है, जिसने डेराबस्सी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस की गंभीर बीमारी व हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। वहीं, पॉजिटिव मिले 43 मरीजों में पुरुषों की संख्या 28 और महिलाओं की संख्या 15 है। उधर, होम आइसोलेशन में रखे गए 50 मरीजों को वीरवार को छुट्टी दे दी गई। मीडिया बुलेटिन के मुताबिक, वीरवार को 1080 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 43 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 127 मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में पॉजिटिव केस की संख्या 19309 हो गई है। अब तक 18634 मरीज ठीक हो चुके हैं वहीं 314 मरीजों की मौत हो चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें