चंडीगढ़। शहर में बुधवार को जहां कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 15 नए मरीज मिले। मृतक की पहचान सेक्टर-44 निवासी 72 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई, जिन्होंने जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही उच्च रक्तचाप की मरीज भी थीं। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रखे गए 26 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 7 और महिलाओं की संख्या 8 रही।