फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो कारों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लाडरां-बनूड़ रोड पर 8 दिसंबर की रात हुए भीषण सड़क हादसे में युवक जसकीरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रमजोत सिंह उर्फ जोती (23) निवासी खानपुर थम्मर ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त जसकीरत के साथ उसकी कार में दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। जब उनकी कार गांव सनेटा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक काले रंग की कार के अज्ञात चालक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में जसकीरत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रमजोत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-78 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिलते ही सनेटा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल में घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार हादसा पूरी तरह दूसरे वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 281, 106(1), 125(ए) और 324(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें