फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जमीन का सौदा कर एक करोड़ 57 लाख ठगे, छह के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव महिवाल में जमीन का सौदा कर एक करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामित आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मारकल कॉलोनी पटियाला निवासी बीनू गोयल ने बताया कि उसने डेराबस्सी के गांव महिवाला में चानन सिंह, निशावर सिंह, गुरविंदर कौर पत्नी निशान सिंह, दविंदर सिंह, करनवीर सिंह, मंदीप सिंह वासी गांव शहरपुर अफगाना राजपुरा से 12.5 किल्ले जमीन खरीदी थी। इस जमीन का सौदा 77 लाख रुपये किल्ला तय किया गया था जिसकी कुल कीमत नौ करोड़ 62 लाख 50 हजार थी। इस जमीन के सौदे पर उन्होंने पार्टी को बयाने के तौर पर करीब एक करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री जनवरी 2023 में होनी थी लेकिन उक्त आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब उसने जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात कही तो उक्त आरोपी जमीन का दोगुना दाम मांगने लगे। अब आरोपी न तो जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम करवा रहे हैं और न ही उसके पैसे लौटा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें