फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 60 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 बैरियर के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 60 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। आबकारी विभाग की शिकायत पर थाना फेज-1 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान हरविंदर कुमार निवासी गांव तयूड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया तो उसे दो दिन का रिमांड मिला। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर फेज-1 के पुराने बैरियर के पास नाका लगा रखा था। रात करीब 12 बजे चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने रुकने के बजाय कार को पीछे मोड़ लिया। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी की डिग्गी में चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 60 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी से इस संबंधी कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें