फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 2.12 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की टीम ने रविवार को राम दरबार में गश्त के दौरान एक युवक को 2.12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ सेक्टर-31 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसकी पहचान दीपक उर्फ डिस्कवरी निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी राम दरबार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश किया, यहां से उसको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को टीम रामदरबार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कच्चे रास्ते में एक युवक को आते हुए देखा तो वह युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने उसको दबोच लिया। जब युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें