फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाबालिग पर चाकू से हमला कर लूट में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सेक्टर-25 कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर लूट के मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जुवेनाइल अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले चार नाबालिगों समेत दो बालिगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। बीते 4 अगस्त को लूट, खतरनाक हथियार से जानबूझकर हमला करने, आपराधिक रूप से रास्ता रोकने और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। घायल ने वारदात में शामिल चार युवकों के नाम पुलिस को बताए थे।
विज्ञापन

उसने पुलिस को शिकायत दी थी कि घटना वाली रात 8.20 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी चारों आरोपी व कुछ अन्य युवक आए और बिना कारण उससे झगड़ा शुरू कर दिया। उसकी पिटाई के दौरान एक आरोपी ने जांघ पर चाकू मारा। हमलावर शिकायतकर्ता की जेब से पर्स छीनकर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें