फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्लॉट नंबर एक के पिछली तरफ से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की गई हैं। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रामदरबार फेज-2 निवासी सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-31 थाना पुलिस मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित प्लॉट नंबर एक के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने उक्त आरोपी सुरजीत को अवैध देसी शराब की 12 बोतलों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब उक्त आरोपी से अवैध देसी शराब के कागजात मांगे तो वह दिखा न सका। इसके बाद उसे पकड़कर सेक्टर 31 थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें