चंडीगढ़। जिला अदालत ने लूटपाट के मामले में एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी और दूसरे आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। 27 फरवरी 2023 को थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने प्रमोद जैसवाल निवासी गैस कॉलोनी, दड़वा की शिकायत पर उसके रिश्तेदार साहिल से लूटपाट करने व मारपीट कर सड़क किनारे फेंकने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में राहुल व रिंटू को हिरासत में लिया था। रिंटू 17 मार्च 2023 से जेल में बंद था। अदालत ने मंगलवार को रिंटू को साक्ष्यों के अभाव में बरी और राहुल को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया।