फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चाकू की नोक पर 150 ग्राम सोना लूटने वाले एक आरोपी की मौत, दो गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 20 Oct 2020 12:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोना चुराने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते शनिवार को सेक्टर-23/डी स्थित एक मकान में घुसकर सोना तराशने वाले कारीगर से 150 ग्राम सोना लूटने के मामले को सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने सुलझा लिया है। हैरानी की बात है कि वारदात को अंजाम देने के बाद नयागांव निवासी आरोपी राहुल को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मामले में दो आरोपी विकास और कमलेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि छोटू नाम के एक आरोपी की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 फीसदी लूटा सोना बरामद कर लिया है। आरोपी अक्सर शिकायतकर्ता से सोने का काम करवाने आते थे।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बीते शनिवार को सम्राट (24) ने बताया था कि वह सेक्टर-23/डी स्थित मकान नंबर 3488 में दोस्त आशीष के साथ ऊपरी मंजिल पर रहता है। दोनों सोना तराशने के कारीगर है। ज्वेलर्स उसे सोना देते हैं और फिर काम के हिसाब से वह बालियां, कड़ा, मंगलसूत्र आदि वगैरह बनवाकर उन ज्वैलरों को देता है, जिसके चलते उसे कमीशन के तौर पर कुछ पैसा मिलता है। उसका दोस्त आशीष सोलन गया हुआ था। इसके चलते शनिवार को वह घर में अकेला था। दोपहर बाद करीब 2.30 बजे दो युवक से चाकू की नोक पर उससे 150 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए।

सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा की अगुवाई में सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार की टीम ने नयागांव निवासी आरोपी विकास को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी धनास निवासी कमलेश को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वारदात में शामिल आरोपी राहुल की वारदात के दिन शाम को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बीते रविवार को घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 60 फ़ीसदी सोना बरामद कर लिया है। वहीं, छोटू नामक एक आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। मंगलवार को आरोपियों को पुलिस ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड हासिल करेगी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
वारदात के बाद घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी कैद हो गए थे, जबकि एक और सीसीटीवी में आरोपी विकास वारदात के कुछ समय पहले कैद था। पुलिस को रेकी करने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस शिकायतकर्ता की मदद से विकास तक पहुंची और मामले का खुलासा हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि विकास और कमलेश पिछले काफी कई दिनों से रेकी कर रहे थे। वारदात वाले दिन विकास वहां पर पहले से मौजूद था, जबकि आरोपी कमलेश की बाइक से राहुल और छोटू सेक्टर-23 पहुंचे और मकान में घुसकर चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें