मोहाली। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलोनी, बलोंगी में तीन दिवसीय श्री हरि कथा का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन संस्थान से आशुतोष महाराज के परम शिष्य महात्मा मनजोत ने केवट प्रसंग को बहुत ही भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। कथा का विराम प्रभु की पावन आरती से किया गया। प्रभु की पावन कथा में प्रभजोत कौर, मक्खन सिंह, मगन लाल, लाल बहादुर, पंडित इंद्रमणि त्रिपाठी एवं जागरण कमेटी बलोंगी के सभी सदस्य सम्मिलित हुए।