फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मतदान के दिन बच्चे परिवार के साथ सेल्फी करें अपलोड और जीते हजारों के इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 25 मई को होने वाले मतदान बच्चे परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी अपलोड करें। जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमशः 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये और 2.5 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस पहल के तहत जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए ceoharyana.gov.in पोर्टल बनाया है, जोकि मतदान के दिन यानी 25 मई को खुलेगा। सुबह 7 बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने का लिंक स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा और रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी।
विज्ञापन

बीएलओ वोटर स्लिप के साथ देगा निमंत्रण पत्र
मतदान के लिए तैयार किया गया निमंत्रण पत्र ''''भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हे बुलाने को, 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को।'''' बीएलओ वोटर स्लिप के साथ उक्त निमंत्रण पत्र भी परिवार को भेजेगा। निमंत्रण पत्र के पिछली ओर किस प्रकार मतदान करना है, वह पूरी प्रक्रिया अंकित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें