माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। बाल दिवस पर युवासत्ता की ओर से आयोजित वन इंडिया-हार्मनी वॉक 2026 में 40 बच्चियों ने विभिन्न धर्मों की शिक्षाओं को करीब से जाना। किताबघर, बापूधाम कॉलोनी और कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत सेक्टर-19बी स्थित क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल से हुई। इसके बाद बच्चियां सुखना लेक, मनीमाजरा की मुख्य मस्जिद, हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचीं। हर धर्मस्थल पर उन्हें परंपराओं और शिक्षाओं की जानकारी दी गई। युवासत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा ने कहा कि देश की एकता के लिए सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है। प्रिंसिपल सिस्टर शांता फर्नांडिस ने इसे भाईचारे और राष्ट्रीय एकता बढ़ाने वाली पहल बताया।