फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: मात्र 3 साल का झोटा, दाम बड़ा मोटा

Fri, 27 Feb 2015 04:42 PM IST
उमेश भार्गव/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र 3 साल 1 महीना। ऊंचाई करीब 67 इंच (करीब साढ़े पांच फुट) लंबाई साढ़े 14 फुट और नाम 'विराट'। दरअसल ये एक झोटा है और इसका दाम बड़ा मोटा है।
विज्ञापन


चार दांत वाले ‘विराट’ के बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण इतनी सी उम्र में प्रसिद्ध हुआ ‘विराट’ न केवल करनाल के गांव सालवन की बल्कि हिंदुस्तान की शान बन गया है। हम बात कर रहे हैं गांव सालवन के एक झोटे की। यह झोटा वीरवार को एनडीआरआई में चल रहे राष्ट्रीय पशु मेले की शान भी बना रहा।

मुक्तसर में हुए राष्ट्रीय पशु मेले में पिछले वर्ष मात्र दो साल की उम्र में ही अपनी इन्हीं खूबियों के कारण ‘विराट’ को देशभर में चौथा स्थान मिला था। हालांकि इसकी लंबाई और ऊंचाई अपने वर्ग में सबसे ज्यादा है लेकिन मेले में नंबर देने के लिए लंबाई और ऊंचाई के साथ शरीर का आकार व रंग भी देखा जाता है।
विज्ञापन


विराट अब तक 100 भैंसों का गर्भाधान कर चुका है। गांव सालवन के मुकेश के झोटे की पिछले वर्ष मुक्तसर में लगे पशु मेले में 5 लाख रुपये कीमत लगी चुकी है, लेकिन मुकेश इसे किसी कीमत पर बेचना नहीं चाहता। ‘विराट’ उसकी मां रोशनी और बेनाम बहन व डेढ़ वर्षीय भाई बिल्लू एनडीआरआई में चल रही राष्ट्रीय प्रदर्शनी में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

छोटी सी उम्र में लगा इनाम जीतने
एनडीआरआई में चल रहे पशु मेले के दौरान ‘विराट’ के साथ आए मुकेश ने बताया कि उनका झोटा शुरू से ही बड़े आकार का रहा है। लिहाजा उसके आकार को देखते हुए बचपन में ही उसका नाम ‘विराट’ रख दिया गया था। मुकेश ने बताया कि मुर्राह नस्ल के इस ‘विराट’ ने सबसे पहले 6 माह की उम्र में राज्यस्तर पर पुरस्कार पाया था। इसके बाद कई प्रतियोगिताओं में विराट उन्हें ख्याति दिला चुका है।
विज्ञापन

एक हफ्ते में पीता है एक किलो देसी घी

‘विराट’ की बात करें तो विराट अपने आपको स्वास्थ्य रखने के लिए डेली 10 किलोमीटर की सैर करता है। मुकेश ने बताया कि चाहे जो हो जाए विराट को वह प्रतिदिन एकतरफा 5 किलोमीटर लेकर जाते हैं।

विराट की इस सैर के साथ-साथ उसकी खुराक भी उसके नाम के अनुरूप ही है। प्रतिदिन विराट 5 किलो बिनौला व चना खाता है। इतनी ही मात्रा में उसे प्रतिदिन गेहूं खुराक के रूप में दी जाती है। इतना ही नहीं हर चौथे दिन विराट को 500 ग्राम देसी घी दिया जाता है। इसके साथ ही उसे करीब 2 लीटर सरसों का तेल भी हर 15 दिन के भीतर पिलाया जाता है।

भाई बिल्लू भी सालवन में मशहूर
‘विराट’ की मां रोशनी (भैंस) और डेढ़ साल का बिल्लू अपने भाई की तरह पूरे सालवन को ख्याति दिला चुका है। रोशनी अब तक एक दिन में साढे़ 22 लीटर दूध दे चुकी है, जबकि रोशनी की बेटी और बिल्लू की बेनाम बहन अपने पहले ब्यांत में ही साढे़े 19 लीटर दूध देकर अपनी मां और भाई के रिकार्ड को ध्वस्त करने की ओर बढ़ रही है।

इसी तरह विराट का भाई बिल्लू (डेढ़ साल का झोटा) भी अपने भाई की तरह विशाल है। बिल्लू ने अभी हाल ही में दूध पीना छोड़ा है। इसे में मुकेश फिलहाल किसी कीमत पर नहीं बेचना चाहता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें