चंडीगढ़ की रहने वाली और ओलंपियन अंजुम मोदगिल शनिवार को इंटरनेशनल शूटर अंकुश भारद्वाज के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को बेहद सादगी भरे माहौल में दोनों की शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया। शादी में कम लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें दुल्हा-दुल्हन के करीबी व नजदीकी रिश्तेदार शामिल थे। अंकुश और अंजुम के इस खास पल को यादगार बनाने के लिए उनके दोस्त व इंटरनेशनल शूटर अजितेश कौशल, अर्जुन बबूता और अभिषेक राणा भी मौजूद रहे। अंजुम मोदगिल के पिता सुदर्शन मोदगिल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के लगातार मिल रहे मामलों के चलते कम लोगों को ही आमंत्रित किया था।