फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुराने ट्रैफिक चालानों का 100 रुपये में होगा निपटारा, 16 से अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुराने ट्रैफिक चालानों से परेशान वाहन चालकों को राहत मिलने जा रही है। चंडीगढ़ जिला अदालत 16 नवंबर से विशेष अभियान शुरू करेगी। पहले चरण में सितंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच जारी 8500 लंबित चालानों का निपटारा केवल 100 रुपये में किया जाएगा। इनमें जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करने और गलत पार्किंग जैसे उल्लंघन शामिल हैं। चालानों को 17 अदालतों में बांटा गया है और प्रत्येक अदालत को 500 चालानों की जिम्मेदारी दी गई है। वाहन चालक जिला अदालत की आधिकारिक वेबसाइट या अदालत परिसर की पेमेंट मशीनों से भुगतान कर सकेंगे। यूपीआई भुगतान निशुल्क रहेगा। अदालत ने साइबर ठगी से बचने की चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी संदेश में भुगतान लिंक नहीं भेजा जाएगा। भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें