चंडीगढ़। शहर के चार सरकारी कॉलेजों पीजीजीसी-11, जीसीजी-42, पीजीजीसी-46 और जीसीसीबीए-50 में वहां से 58-60 की उम्र में सेवानिवृत हुए प्राचार्य और 20 शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने वापस नियुक्त कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने अभी इन कॉलेजों में लगे ओफिशिएटिंग प्राचार्यों को वापस उनके पुराने संस्थान में बतौर शिक्षक भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
पीजीजीसी-11 में प्रो. ब्रह्म प्रकाश यादव, जीसीजी-42 में प्रो. बीनू डोगरा, पीजीजीसी-46 में जगदीश कुमार सहगल और जीसीसीबीए-50 में मंजीत बराड़ को दोबारा प्राचार्य नियुक्त किया है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कैट के 21 मार्च, 2023 और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की आभा सुदर्शन बनाम यूटी प्रशासन केस में 30 अप्रैल, 2024 को जारी जजमेंट के आधार पर यह निर्णय लिए गए है। आदेश के तहत पीजीजीसी-11 में लगी कार्यकारी प्राचार्य प्रो. पूनम, पीजीजीसी-46 में प्रो. आभा सुदर्शन को जीसीजी-42 में भेजने के आदेश जारी किए हैं।
जीसीबीबीए-50 की कार्यकारी प्राचार्य प्रो. संगम और पीजीजीसीजी-42 की प्रो. निशा को वापस जीसीजी-11 में भेजा गया है। इसके अलावा प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों के तहत 20 शिक्षकों को वापस नियुक्त किया है, जिसमें दो प्रोफेसर और 18 एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर हैं। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास, संगीत, शारीरिक व्यायाम, पंजाबी और समाज शास्त्र के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों की नियुक्ति 11, 42 और 46 के कॉलेज हुई है। पीजीजीसी-11 में नियुक्त प्राचार्य प्रो. यादव 31 जुलाई और जीसीसीबीए में प्रो. मंजीत अगले महीने अगस्त में सेवानिवृत होंगे।