फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मइया जी तेरे द्वारे पर पुजारी आए हैं... पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को सेक्टर-18 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में महिला संकीर्तन मंडली की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने माता के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कीर्तन के दौरान मइया जी तेरे द्वारे पर पुजारी आए हैं, हे जग जननी जगदंबा सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में महिला संकीर्तन मंडली की प्रधान बेला अरोड़ा के साथ सुनीता ठाकुर, अनीता ठाकुर, नीलम टंडन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी बृज किशोर पांडेय, डॉ. लाल बहादुर दुबे और अशोक पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें