चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में 20 दिसंबर से दोबारा ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बता दें एक बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 15 से 18 दिसंबर तक विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई थीं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्कूल ने 14 दिसंबर को अभिभावकों को नोटिस जारी किया था। स्कूल ने अभिभावकों को दोबारा नोटिस जारी कर कहा है कि चूंकि स्कूल में अभी कोरोना महामारी का संक्रमण नहीं है, इसलिए कक्षाएं फिर से सामान्य रूप से 20 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में ही जारी रहेंगी। ऑनलाइन कक्षाओं के दिनों में जिन कक्षाओं की परीक्षा नहीं हो पाई, उनके लिए परीक्षा की नई तारीखें जारी की जाएगी। बता दें कि स्कूल ने एंट्री कक्षा दाखिले में आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 18 दिसंबर तक समय सीमा पहले ही बढ़ा दी है।