फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े स्तर पर IPS और PPS किए गए इधर से उधर, देखिए कौन-कहां गया?

Fri, 23 Dec 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तबादला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने वीरवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 54 आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें एक आईजीपी, 10 डीजीपी तथा 43 एसएसपी/एसपी/एआईजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने देर सायं गृह विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार तबादलों  को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने आगे बताया कि अरुण पाल सिंह को आईजीपी पीएपी जालंधर और  अतिरिक्त चार्ज आईजीपी ऑपरेशन आर्मड बीएनएस, बलकार सिंह को आईजी क्त्रसइम बीओआई पंजाब, गुरिंदर सिंह ढिल्लों को आईजीपी रेलवे पंजाब, मनीष चावला को आईजीपी यातायात पंजाब, सुरिंदर पाल सिंह परमार को आईजीपी कम अतिरिक्त निदेशक एमआरएस पीपीए फिल्लौर, अमर सिंह चाहल को आईजीपी आईआरबी पटियाला, जतिंदर सिंह औलख को सीपी लुधियाना आईजीपी के पद पर, मुखविंदर छीना को आईजीपी सुरक्षा-2 पंजाब, जसकरन सिंह को डीआईजी पटियाला रेंज लगाया गया है।

इन सभी का भी तबादल किया गया

पुलिस अफसरों के तबादले - फोटो : डेमो पिक
वहीं सुखचैन सिंह को डीआईजी फिरोजपुर रेंज, रणबीर सिंह खटड़ा को डीआईजी एसपीयू (एसपी के पद पर), स्नेह दीप शर्मा को एसएसपी तरनतारन, जगदले नीलाबरी विजय को एसएसपी पठानकोट, राकेश कौशल को कमांडेंट चौथी सीडीऔ बटालियन मोहाली, रछपाल सिंह को एसएसपी फिरोज़पुर, इंद्रबीर सिंह को एसएसपी संगरूर, मनमोहन कुमार को एसएसपी बटाला, सुखमिंदर सिंह को एसएसपी जालंधर (देहाती),  गुरप्रीत सिंह भूल्लर को एसएसपी फतेहगढ़ साहिब, कुलदीप सिंह को एसएसपी एसएएस नगर, हरचरन सिंह भूल्लर को एसएसपी होशियारपुर, गुरप्रीत सिंह तूर को एसएसपी मोगा लगाया है।

जबकि गुरशरन दीप सिंह को एसएसपी बरनाला, डॉ. नरेंद्र भार्गव को एआईजी वीबी ईऔडब्लयू लुधियाना, रूपिंदर संह को कमांडैंट तीसरी आईआरबी लुधियाना, सुरजीत सिंह को एसएसपी फाजिल्का, दिलजिंदर सिंह को कमांडेंट 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर, रविंदर कुमार को एआईजी वीबी एफएस-1 यूनिट-3 पंजाब चंडीगढ़, प्रिंतपाल सिंह थिंद को कमांडेंट  प्रथम कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ पटियाला, हरमोहन सिंह को संयुक्त निदेशक क्त्रसईम वीबी पंजाब चंडीगढ, राजपाल सिंह को कमांडेंट आईएसटीसी, भूपिंदर सिंह को एआईजी आबकारी एवं कराधान पटियाला, रंजीत सिंह को संयुक्त निदेशक प्रशासन वीबी पंजाब चंडीगढ़, मंदीप सिंह सिद्धू को कमांडेंट प्रथम आईआरबी पटियाला, सरबजीत सिंह को कमांडेंट  द्वितीय आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर, रघबीर सिंह को कमांडैंट 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर होंगे।
विज्ञापन

इधर उधर होने वालों में इनके नाम भी

ट्रांसफर - फोटो : demo pic
इसी प्रकार हरिंदर जीत सिंह कमांडेंट 5वीं आईआरबी अमृतसर, जतिंदर सिंह को कमांडेंट द्वितीय सीडीऔ बटालियन बहादरगढ़ पटियाला, जसपाल सिंह को कमांडेंट 36 बटालियन पीएपी बहादरगढ़ पटियाला (अतिरिक्त चार्ज एआईजी सीआई पटियाला, जसप्रीत सिंह सिद्धू को कमांडेंट 5वीं सीडीऔ बटालियन बहादरगढ़, सुखवंत सिंह गिल को एआईजी पर्सोनल-2 पंजाब , सतनाम सिंह को एआईजी क्त्रसइम चंडीगढ़, नरिंदर पाल सिंह को जोनल एआईजी सीआईडी फिरोज़पुर, नरेश कुमार को एआईजी पीएपी-2 जालंधर, शमशेर सिंह को कमांडेंट द्वितीय आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर, हरजिंदर सिंह को कमांडेंट -कम-उपनिदेशक (इनडोर) एमआरएस पीपीए फिल्लौर, डी. सुदरविजही एडीसीपी यातायात जालंधर, सुरिंदर लांबा को एडीसीपी लाइसेंसिंग एवं सुरक्षा लुधियाना, चरनजीत सिंह एसपी अबोहर, कंवरदीप कौर को एसपी मुख्यालय फाजिल्का, भागीरथ सिंह मीना को एडीसीपी क्त्रसइम अमृतसर, जोगिंदर सिंह को एसपी एसपीयू पंजाब चंडीगढ़, धर्मवीर सिंह को एसपी इनवेस्टीगेशन  फिरोज़पुर और गुरचैन सिंह को एसपी क्त्रसइम चंडीगढ़ तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें