फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ठेकेदारों पर अफसर मेहरबान, अव्यवस्था के दलदल में चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के कई इलाकों में टेलीकॉम कंपनियां और इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन और इंटरनेट लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। कार्यों में लापरवाही और देरी की वजह से शहर के लोग बहुत परेशान हैं। गांवों की स्थिति बदतर है। सड़कें पूरी तरह से खुदी हुई हैं। बारिश की वजह से सड़कों पर मिट्टी परत चढ़ गई है, जिस पर चलकर लोग गिर रहे हैं। चोटिल हो रहे हैं। रविवार को सेक्टर-29 में कार धंस गई तो खुड्डा अलीशेर में कई बाइक स्लिप हुई, जिसमें चोटें आईं। खुड्डा अलीशेर के लोग पिछले करीब डेढ़ साल से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि पहले सीवरेज की पाइप लाइन, पीने की पाइप लाइन, उसके बाद स्ट्रॉम वाटर की पाइप लाइन डाली गई। इसकी वजह से कई जगह से खुदाई की गई है। स्टेडियम के सामने मुख्य रास्ते पर पेवर ब्लॉक लगाकर रास्ता बना दिया गया लेकिन अन्य रास्ते व गलियां डेढ़ साल से खराब हैं। गुरुद्वारे टिब्बी साहिब से मंदिर की तरफ, मंदिर से स्कूल की तरफ और स्कूल से बस अड्डे की तरफ जाने वाली फिरनी रोड की हालत बहुत खस्ता है। जगह-जगह खुदाई की वजह से सड़क पर चिकनी मिट्टी की परत चढ़ गई है, जिससे बाइक स्लिप होती है और पैदल चलने वाले लोग भी गिरते हैं। स्थानीय प्रवीण कुमार का कहना है कि ऐसा कौन सा काम चल रहा है कि खत्म ही नहीं हो रहा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उनके पिता बीमार है और सड़क ऐसी है कि एंबुलेंस भी आने से मना कर देती है। कई बार शिकायत की है। हर बार कहा जाता है कि जल्द काम खत्म हो जाएगा। वहीं, सेक्टर-22डी में करीब दो हफ्ते पहले टेलीकॉम कंपनियों ने लाइन डालने के लिए घरों के आगे खुदाई की। अब तक कई गड्ढे वैसे ही छोड़ दिए गए हैं। जो गड्ढे भरे गए हैं, उनके ऊपर मिट्टी टीले बना दिए गए हैं। बारिश में वह मिट्टी बहकर लोगों के घरों में जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर में ठेकेदार मनमर्जी कर रहे हैं लेकिन अफसर उन पर मेहरबान हैं इसलिए उनपर ठोस कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


महीना पहले हुआ काम, मिट्टी डालकर छोड़ा, धंसी कार
सेक्टर-29 निवासी बलराम सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 में पिछले छह महीने से पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। करीब एक महीना पहले सेक्टर-29बी के मकान नंबर-1471 से 1786 और 1492 से 1487 के पास पाइप लाइन बिछाई गई और सड़क को पक्का करने की बजाए मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। पहले यहां के लोग धूल-मिट्टी से परेशान रहे लेकिन रविवार को हुई बारिश की वजह से घरों के आगे डाली गई मिट्टी दलदल बन गई, जिसमें कई गाड़ियां धंस गईं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से कई घरों के सामने हर समय गंदगी रहती है। घर से मोटरसाइकिल निकालना मुश्किल हो गया है। कहा कि रविवार को एक कार फंसी को 112 नंबर पर कॉल करना पड़ा। सारी लापरवाही ठेकेदार की है कि जब काम हो गया है तो उस पर सिर्फ मिट्टी डाल कर कैसे छोड़ा जा सकता है।

कुलदीप कुमार बोले- शुरू होगा मेयर आपके द्वार कार्यक्रम हर वार्ड करूंगा विजिट
नए मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि गांवों की स्थिति खराब है। कई विकास के कार्य चल रहे हैं, जिनकी रफ्तार धीमी है। कहा कि वह जल्द ही मेयर आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। हर शुक्रवार को दो वार्ड की विजिट की जाएगी और लोगों से मुलाकात होगी। इस दौरान लोग जो भी समस्या बताएंगे, अगर वह छोटी होती तो उसे 24 घंटे के अंदर ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। आचार संहिता के लगने के बाद कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लाया जा सकेगा इसलिए फोकस रहेगा कि जो पुराने काम चल रहे हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाए। जिन ठेकेदारों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें