चंडीगढ़। नगर निगम बिल्ंिडग के पहली मंजिल पर सोमवार से पहले की तरह काम शुरू हो जाएगा। ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद निगम की पहली मंजिल को सील कर दिया गया था। इसमें कमिश्नर केके यादव व चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह का ऑफिस भी शामिल था। चार दिन तक सील रहने के बाद सोमवार को निगम की पहली मंजिल पर काम शुरू हो जाएगा। चूंकि, अभी ज्वाइंट कमिश्नर होम आइसोलेशन में हैं, इसलिए उनके कमरे को नहीं खोला जाएगा। हालांकि, अभी तक कमिश्नर और उनका स्टाफ स्मार्ट सिटी ऑफिस में बैठ रहा था। अब पहले की तरह ही निगम में काम करेंगे। ज्वाइंट कमिश्नर का स्टाफ क्वारंटीन है। अब जब निगम में कोरोना ने दस्तक दे दी है तो आने-जाने वाले लोगों पर भी निगम थोड़ा सख्ती बरतेगा।