अभिनेता आमिर खान की फिल्म PK की डांसिंग कार याद है। वैसी ही कार जालंधर में हादसे का कारण बन गई। हादस, टैंपो में टकराने से हुआ। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। घटना, आज जालंधर में हुई। कालिया कालोनी के पास हाइवे पर आशिकी के चक्कर में इनोवा सवार एक युवक-युवती ने टैंपो को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टैपो के पीछे जा घुसा। हादसे में टैंपो सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि इनोवा सवार युवक-युवती बेसुध हालत में मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनोवा सवार युवक-युवती आपस में कार के अंदर सरेआम अश्लील हरकतें कर रहे थे और तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहे थे। कालिया कालोनी से पहले भी कई बार दोनों की कार की अन्य वाहनों से टक्कर होते-होते बची। इसके बावजूद दोनों अश्लील हरकतें करने में व्यस्त रहे।