फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, सिटी ब्यूटीफुल में तेजी से फैल रहा है यह रोग

Thu, 13 Feb 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप ज्यादा कामकाजी हैं और सैर सपाटा नहीं करते तो भी मोटापा और शुगर जैसी बीमारी आपको लग सकती है। यह सामने आया है पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ की स्टडी में।
विज्ञापन


यह स्टडी पांच देशों में की गई। स्टडी में 1,53,996 लोगों को शामिल किया गया। यह स्टडी पी.जी.आई ने देश विदेश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर की है।

स्टडी में देश विदेश के पांच सैंर्ट्स बनाए गए थे, जिसमें चंडीगढ़ के 5,000 लोगों को शुमार किया गया था। पीजीआई की इस स्टडी के दौरान पाया गया कि दिन भर कंप्यूटर के सामने बैठे बैठे लोग न किसी से मिलने जा रहे हैं और न ही सैर सपाटा कर रहे हैं जिस वजह से वह न सिर्फ मोटापे बल्कि शुगर के शिकार हो रहे हैं।

स्टडी में निम्न, मध्यम और उच्च स्तर के लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पाया गया है कि जिन लोगों के घरों में कार, टीवी और कंप्यूटर नहीं थे वह अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ थे।
विज्ञापन


टीवी के सामने बैठे रहने वाले लोग पोषक आहार नहीं खाते बल्कि कैलोरी बढ़ाने वाली व्यंजन खाते हैं।

पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रभारी डा.राजेश ने कहा की स्टडी के अनुसार जिन लोगों के घरों में सुख सुविधा के अतिरिक्त साधन हैं उन्हें ज्यादा बीमारियां घेरती हैं।

घर में टीवी, कंप्यूटर और कार की मौजूदगी लोगों को रोक लेती है। टीवी के सामने बैठ कर खाते रहना, चलने की बजाए कार में बैठ जाना, कंप्यूटर के सामने कुर्सी पर बैठकर काम करना, यह सब लोगों को ज्यादा से ज्यादा बैठे रहने पर मजबूर कर रही हैं।

कोई व्यक्ति जितना ज्यादा बैठता है वह उतनी जल्दी मौत के नजदीक जाता है। यह भी देखा गया है की पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा थुलथुली और शुगर की शिकार हैं।

घर में रहने वाली महिलाऐं दिन भर टीवी सीरियल देख देख कर बीमार हो रही हैं यहां तक की आज की महिलाओं ने अपने पड़ोसी और रिश्तेदारों से दूरी भी बनाई है।

डा. राजेश का कहना है की दिन में 30 मिनट की सैर बहुत ही जरूरी है। अगर स्वस्थ रहना है तो लोग अपना लाइफस्टाइल बदल दें। जो बैठे रहते हैं वह चलना शुरु कर दें, चलना वाले तेज सैर को अपना लें।
विज्ञापन


उपकरण--उच्च वर्ग---मध्यम वर्ग---निम्न वर्ग
टीवी---------97.3------------93.1-------83.1
कार----------89.6------------51.1-------12.4
कंप्यूटर------90.3------------43.5-------12.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें