चंडीगढ़। प्रशासन के एससी और ओबीसी प्रमाणपत्र बनाने के नए नियमों पर ओबीसी फेडरेशन ने आपत्ति जताई है। फेडरेशन अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह मुल्तानी ने कहा कि जिन परिवारों में पहले किसी ने जाति प्रमाणपत्र नहीं बनवाया, उनके लिए नए नियम परेशानी खड़ी करेंगे। अब आवेदकों से पिता, दादा, भाई-बहन या अन्य रिश्तेदारों के प्रमाणपत्र मांगे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि शहरी क्षेत्रों में पार्षद और ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच से जाति की पुष्टि करवाने की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध की जाए।, ब्यूरो