चंडीगढ़। स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की मांग को लेकर यूटी नर्सिंग स्टाफ यूनियन के आह्वान पर शनिवार को जीएमएसएच-16 में नर्सिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यूनियन ने अस्पताल के सभी कार्यक्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, दुर्व्यवहार पर कानूनी कार्रवाई संबंधी साइन बोर्ड लगाने और हिंसा की स्थिति में शिकायत, मेडिकल जांच, पुलिस कार्रवाई व कानूनी सहायता की स्पष्ट प्रक्रिया तय करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल की सेवाएं सामान्य रहीं।