चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के नर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दो अक्तूबर को प्रस्तावित अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया है। संगठन के सचिव भगवान कुमावत ने बताया कि 400 नर्सिंग अफसरों की नियुक्ति की लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव और जीएमसीएच 32 के निदेशक प्रिंसिपल के साथ मीटिंग हुई है। इसमें उन्होंने मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है इसलिए संगठन ने अगली सूचना तक धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है।