चंडीगढ़। बिजली बचाने में बेशक चंडीगढ़ देश में नंबर एक हो, लेकिन बिजली बर्बादी में भी हम पीछे नहीं हैं। सेक्टर- 9डी में लगी स्ट्रीट लाइटें या तो जलती नहीं, लेकिन जलती हैं तो बुझती नहीं। यहां लगीं स्ट्रीट लाइटें 24 घंटे जल रहीं हैं। लोगों ने बताया कि हमारे यहां कोई विकल्प नहीं कि हम लाइटें बंद कर दें। चंडीगढ़ को ऊर्जा बचत के लिए केंद्र से इसी साल पुरस्कार मिला है। एलईडी लाइटें लगने से शहर में काफी बिजली की भी बचत हुई है। इससे अलग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लाइटें दिनभर जलती रहती हैं। हल्लोमाजरा में भी 24 घंटे लाइट जलती रहती है। लोगों ने इसे लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत की है, लेकिन हुआ कुछ नहीं।