फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का डंडा: पंजाब में अब तक 22.8 लाख लीटर शराब, 321.51 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी

Fri, 26 Apr 2024 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस की तरफ से सबसे अधिक 276.19 करोड़ रुपये, सीमा सुरक्षा बल की तरफ से 22.85 करोड़ रुपये, आबकारी विभाग की तरफ से 7.21 करोड़ रुपये, वस्तुएं और सेवा कर विभाग की तरफ से 5 करोड़ रुपये, कस्टम विभाग की तरफ से 4.37 करोड़ रुपये, आमदन कर विभाग की तरफ से 4.08 करोड़ रुपये और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से 1.76 करोड़ रुपये की जब्ती की गई हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में पकड़ी गई शराब की खेप - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चुनाव आचार संहिता के दौरान जब्तियों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में प्रचार-प्रसार जोरों पर है। चुनाव प्रचार में आयोग अवैध ढंग से शराब सप्लाई को लेकर भी सख्ती बरत रहा है। आयोग के आदेश पर तमाम इन्फोर्समेंट विंग ने अब तक कुल 22.8 लाख लीटर शराब पकड़ी है, जो गैर कानूनी तरीके से सप्लाई की जा रही थी। 
विज्ञापन


आचार संहिता के दौरान प्रदेश भर में अब तक 321.51 करोड़ रुपये की ड्रग्स, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि अब तक कुल 321.51 करोड़ रुपये की बरामदगी की गई हैं, जिनमें 6.89 करोड़ रुपए की नकदी, 14.93 करोड़ रुपए कीमत की 22.8 लाख लीटर शराब, 287. 23 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 11.37 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं और 1.09 करोड़ रुपये का अन्य समान जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 24 इन्फोर्समेंट एजेंसियां सक्रियता से काम कर रही हैं।
 
अमृतसर में सबसे ज्यादा उल्लंघन पर कार्रवाई
जिलों में से अमृतसर जिले में सबसे अधिक 60.3 करोड़ रुपये, तरनतारन जिले में 53.74 करोड़ रुपये, फिरोजपुर जिले में 49.34 करोड़ रुपये और फाजिल्का जिले में 41.71 करोड़ रुपये की बरामदगी की गई है। इसी तरह लुधियाना जिले में 25.42 करोड़ रुपये, पठानकोट में 21.4 करोड़ रुपये, जालंधर में 17.34 करोड़ रुपये, संगरूर में 11 करोड़ रुपये, गुरदासपुर में 10.38 करोड़ रुपये, कपूरथला में 6.02 करोड़ रुपये, होशियारपुर में 4.89 करोड़ रुपये, बठिंडा में 3.94 करोड़ रुपये और साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 3.90 करोड़ रुपये की बरामदगी की गई है। उधर बरनाला जिले में में 2.2 करोड़ रुपये, मोगा में 2.05 करोड़ रुपये, पटियाला में 1.47 करोड़ रुपये, रूपनगर में 1.33 करोड़ रुपये, श्री मुक्तसर साहिब में 1.26 करोड़ रुपये, मानसा में 1 करोड़ रुपये, शहीद भगत सिंह नगर में 81.8 लाख रुपये, मालेरकोटला में 70 लाख रुपये, फरीदकोट में 67 लाख रुपये और फतेहगढ़ साहिब में 59 लाख रुपये की जब्ती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें