फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में 42 लाख से अधिक पहुंची बीपीएल परिवारों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सदन में उपमुख्यमंत्री व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को सदन में बताया कि दिसंबर 2022 तक राज्य में 26 लाख 94 हजार 484 बीपीएल/एएवाई परिवार थे। आय सीमा में बढ़ोतरी के बाद इनकी संख्या दिसंबर 2023 तक बढ़कर 42 लाख 5 हजार 274 पहुंच गई है। यानि एक साल में 15 लाख से ज्यादा नये बीपीएल परिवार इस कैटेगरी में जुड़े हैं। दरअसल सरकार ने बीपीएल परिवारों की आय सीमा एक लाख 20 हजार से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार कर दिया था। इससे बीपीएल लाभार्थियों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में लाभार्थियों के लिए खाद्यान्न की कोई कमी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत हरियाणा के लिए 66 हजार 250 मीट्रिक टन गेंहू आवंटित किया है। इसी साल जनवरी से जोड़े गए लाभार्थियों को प्रतिमाह 27 हजार मीट्रिक टन बाजरा भी वितरित किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार अपने बजट में से लगभग 76 करोड़ 97 लाख रुपये मासिक खर्च कर रही है।
विज्ञापन

70 हजार किसानों को नहीं मिले ट्यूबवेल कनेक्शन
कांग्रेस विधायक वरुण मुलाना के सवाल के जवाब में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि अभी 70 हजार 385 किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित हैं। इनमें उत्तरी हरियाणा बिजली निगम में 26163 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में 44222 कनेक्शन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 31 दिसंबर 2021 तक आवेदन किए गए कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

अंबाला में एसवाईएल पर पुल का काम 85 फीसदी पूरा
अंबाला के विधायक असीम गोयल के पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा-अंबाला में तीन नए पुलों का निर्माण एनएच-152 (अम्बाला हिसार रोड) से गांव खैरा तक लिंक रोड पर एसवाईएल नहर, एसवाईएल नहर नरवाना ब्रांच और समानांतर नाले पर किया जा रहा है। एसवाईएल नहर पर पुल का 85 फीसदी काम पूरा हो चूका। उन्होंने कहा कि एजेंसी के साथ चल रहे मुकदमे के कारण शेष कार्य रुका हुआ था। अब एजेंसी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। शेष कार्य के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। नरवाना शाखा और समानांतर नाले पर पुल का कार्य पूरा हो चुका है।

पटौदी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने का प्रस्ताव
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में पटौदी विधानसभा क्षेत्र के गांव मऊ लोकरी में नया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है, जिस पर सभी वर्तमान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के मानचित्रांकन और मांग के मूल्यांकन उपरांत कार्य वाही की जाएगी। उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि इस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने के लिए शीघ्र की कार्यवाही करवाई जाएगी।
विज्ञापन


डॉक्टरों के स्वीकृत 4260 पदों में से 1134 खाली
गोहाना के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक के पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों के 4260 स्वीकृत पद में से 1134 रिक्त हैं। इसमें एनएचएम के माध्यम से 167 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 374 में से 144 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें